Download App from

Follow us on

परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, हुई धर्म सभा

डूंगला (ऋषभ जैन)। विप्र फाउंडेशन डूंगला की ओर से परशुराम जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार को अखाड़ा एवं गैर प्रदर्शन के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई एवं धर्म सभा का आयोजन किया गया।

प्रारंभ में प्रातः आसपास के गांवो से विप्र समाज के लोग दोपहिया व चौपहिया वाहनों से रैली के रूप में डूंगला पहुंचे। इसके बाद शोभा यात्रा निकाली गई जो कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित पुराने उच्च प्राथमिक विद्यालय से रवाना हुई। यह शोभायात्रा बस स्टैंड, भूत बंगला, सदर बाजार होते हुए पुनः उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर पहुंची जहां धर्म सभा का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा में विप्र फाउंडेशन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे इस दौरान जगह जगह अखाड़ा प्रदर्शन किया गया वहीं इसके साथ रूण्डेढ़ा के कार्यकर्ताओं द्वारा गैर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शोभायात्रा में परशुराम की भी झांकी सजाई गई जिसमें सवाई लाल व्यास को परशुराम बना कर बैठाया गया। शोभा यात्रा का मुख्य बस स्टैंड पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, कानोड़ रोड पर प्रताप फाउंडेशन पदाधिकारियों व सरस डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट जगपुरा, भूत बंगला के पास भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, सदर बाजार में विधायक ललित ओस्तवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ तातेड़, कांग्रेस पीसीसी सदस्य हनुमंत सिंह बोहेड़ा द्वारा पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय के साथ स्वागत किया गया।


इसके बाद इसी परिसर में आयोजित धर्म सभा की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष के.के. शर्मा थे। मुख्य वक्ता स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज थे। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष शिरिष त्रिपाठी, युवा जिला अध्यक्ष विकास शर्मा, संरक्षक मोतीलाल, प्राचार्य चंद्रशेखर शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा आदि थे।


इस दौरान स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने कहा की वर्तमान समय में ब्रह्म समाज द्वारा परशुराम जयंती मनाना एक ऐतिहासिक कार्य है तथा अब समय आ गया है की ब्राह्मण को संगठित होकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सत्संग से इंसान तो क्या जानवर भी समझदार हो जाते हैं तो इंसान क्यों नहीं हो सकते। उन्होंने कहा विपत्ति आने पर समाज को शस्त्र भी उठाना पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष के.के. शर्मा ने कहा की सभी संगठित होकर कार्य करें एक दूसरे की टांग खिंचाई बंद करें। उन्होंने विप्र फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष शिरिष शर्मा ने कहा युवाओं के लिए कई योजनाएं चलाकर कार्य किया जा रहा है। उदयपुर में कॉलेज स्थापना की गई है तथा जयपुर में कोचिंग सेंटर शुरू किया गया है।

प्रदेश मंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि आरक्षण के कारण ब्राह्मण समाज पिछड़ रहा है एवं राजनीति में ब्राह्मण समाज को प्राथमिकता देनी होगी। युवा जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा विश्व की सबसे बड़ी परशुराम प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है जो कि समाज के लिए गर्व की बात है। प्राचार्य चंद्र शेखर शर्मा ने कहा कि परिणाम की परवाह किए बगैर कर्म करते रहें फल अवश्य मिलेगा। इससे पूर्व फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में युवा तहसील अध्यक्ष रवि श्रीमाली, महामंत्री राधेश्याम शर्मा, मुकेश व्यास, रमेश शर्मा, अशोक गौड़, राजमल शर्मा, शंभू लाल मेनारिया, बड़ी सादड़ी प्रधान नंदलाल मेनारिया, उपप्रधान रामचंद्र जोशी, आशीष शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का पूजन कर किया गया। सभी अतिथियों वह समाजजनों का विप्र फाउंडेशन युवा तहसील अध्यक्ष रवि श्रीमाली द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


*कार्यक्रम को राजनीति से रखा दूर….*
परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को राजनीति से पूर्णतया दूर रखा गया जहां एक और मंच पर सिर्फ संत एवं विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों को बिठाया गया। उद्बोधन भी संत एवं विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। आयोजन में बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक, पूर्व विधायक सहित सभी पार्टियों के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल