Download App from

Follow us on

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज एवं विद्यालय की छात्राओं को दिखाई द केरला स्टोरी

निम्बाहेड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) निम्बाहेड़ा इकाई द्वारा बुधवार एवं गुरुवार को “द केरला स्टोरी” मूवी दिखाई गई, जिसमें कॉलेज और विद्यालय की छात्राओं ने ये फिल्म देखी।

गुरुवार के शो के दौरान राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, कनेरा अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जाखड़, भरत मेनारिया, नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, युवामोर्चा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, रवि जाट सहित एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने भी यह फ़िल्म देखी।

एबीवीपी के द्वारा दिखाए गए दोनो ही दिन वाले शो हाउसफुल रहे। इस मौके पर एबीवीपी नगर मंत्री खुशाल माली, छात्रनेता देवेंद्र कुमावत, रानी काबरा, इशिता नाहर, मनीषा जाट, संगीता धाकड़, अंकित सुथार, यश टांक, प्रजल मारवाड़ी, पीयूष अस्तोलिया, अक्की गौड़, कुलदीप चारण, राजवीर सिंह, शैलेंद्र सहित एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल