Download App from

Follow us on

मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट को दिया अन्तिम रूप

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के राज्य बजट को अंतिम रूप दे दिया है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्कांत पाठक, शासन सचिव वित्त (बजट) रोहित गुप्ता, शासन सचिव वित्त (व्यय) नरेश कुमार ठकराल एवं निदेशक (बजट) ब्रजेश शर्मा उपस्थित थे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को अपने इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रहे हैं। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें है। कई संगठनों की ओर से जयपुर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को अपनी मांगे याद दिला रहे हैं। बहरहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बजट के माध्यम से राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की स्क्रिप्ट लिखने वाला होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बयान में कह चुके हैं आने वाले चुनावों में उनका टारगेट 156 सीटें जीतने का है। लोगों को भी आने वाले बजट का इंतजार है।

Darshan-News
Author: Darshan-News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल