Download App from

Follow us on

डूंगला में पंचायत समिति परिसर में खुला ‘दीदी कैफे’, उपखण्‍ड अधिकारी राजकुमार टाडा ने किया निरीक्षण

महिला सशक्तिकरण:स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शुरू किया दीदी कैफे एंड रेस्टोरेंट

 

डूंगला पंचायत समिति  के परिसर में सोमवर को दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया।  सुबह 11 बजे इस कैफे का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्‍होंने कैफे में तैयार किए गए व्यजनों का लुत्फ भी उठाया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत से स्वसहायता समूह की दीदी मांगीबाई  एवं उनके समूह की 10  महिलाओं द्वारा “दीदी कैफे” का संचालन  में किया जा रहा है।  इस पहल से स्वसहायता समूह में संलग्न महिलाओं की आजीविका में वृद्धि होगी और उन्हें नई पहचान मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गैरतगंज में महिलाओं ने कदम बढ़ाया है। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यालय पर दीदी कैफे एंड रेस्टोरेंट का संचालन शुरू किया है। सोमवर को इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में एसआरएलएम द्वारा यह पहल की गई है। इस कैफे एंड रेस्टोरेंट के संचालन के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया गया है। जनपद पंचायत कार्यालय के परिसर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एसआरएलएम द्वारा महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से दीदी कैफे एंड रेस्टोरेंट का संचालन शुरू किया गया है।  रेस्टोरेंट का संचालन करने के लिए 10 महिलाओं का एक समूह बनाया गया है। जो रेस्टोरेंट के माध्यम से लोगो को चाय, नाश्ता एवं पानी सहित भोजन आपूर्ति हेतु टिफिन सेंटर की सुविधा संचालित करेगा।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल