![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला। क्षेत्र के बिलोट गांव में सोमवार से हनुमान मंदिर स्थल पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवतकथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा भागवत कथा को अपने सिर पर धारण किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं द्वारा सिर पर कलश लिए हुए कलश यात्रा में चल रही थी। यात्रा में उपस्थित महिलाएं पुरुष श्रद्धालु भगवान के भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।
कलश यात्रा गांव के हनुमान मंदिर से बैंड बाजों के साथ रवाना होकर कालिका माता मंदिर होते हुए गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस कथा स्थल हनुमान मंदिर पर पहुंची। कथा का वाचन प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वामी पंडित मदन नागदा मेनारिया मालवा उचैड़ शांतिधाम के मुखारविंद से होगा।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)