Download App from

Follow us on

हॉट सीट वल्लभनगर:हिम्मत सिंह झाला ने अपना मास्टर स्टोर कार्ड खेल दिया

 हॉट सीट वल्लभनगर:हिम्मत सिंह झाला ने अपना मास्टर स्टोर कार्ड खेल दियाउदयपुर संभाग की सबसे हॉट सीट वल्लभनगर पर विजय श्री हासिल करने के लिए संभावित 4 में से 3 उम्मीदवारों ने अपनी रणनीति बनाकर मतदाताओं को प्रलोभित करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है | यह बात अलग है की चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्यासी घोषित करती है या नहीं |

विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन के बाद हुए उपचुनाव में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने RLP के उदयलाल डांगी को 20,606 मतों से पराजित कर विजय हासिल की है | जनता सेना के रणधीर सिंह भिंडर 43,817 मत लेकर तीसरे व भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 21,435 मत लेकर चौथे स्थान पर रहे |

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महंगाई राहत शिविर लगाकर जनता को लुभाने का प्रयास जोरो-शोरो से किया जा रहा है | इसी के तहत प्रीति शक्तावत लगभग सभी पंचायत मुख्यालय पर शिविरों में शिरकत करते हुए गारंटी कार्ड वितरित कर अपनी पहचान और पार्टी के एजेंडे को पूरा करने में लगी है तीसरे स्थान पर रहे रणधीर सिंह भिंडर ने गाँव – गाँव ढाणी – ढाणी जाकर मतदाताओं से संवाद और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुचा कर हल करने में लगे है | उन्होंने बताया की 70 दिन की अनवरत यात्रा में जुटे हुए है भाजपा के प्रत्यासी रहे हिम्मत सिंह झाला ने अपना मास्टर स्टोर कार्ड खेल दिया | उसके तहत वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की 20 हजार से अधिक महिलाओं को उज्जेन महाकाल के दर्शन कराने की योजना बनाई है | इसका नाम मातृशक्ति की निःशुल्क महाकाल यात्रा रखा गया है |

इस यात्रा का उदघाटन 9 बसों को हरी झण्डी दिखाकर प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने किया | झाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की हर दुसरे दिन 9 बसे महिलाओं को लेकर मंदसोर के शिवालय का दर्शन करते हुए उज्जेन जाएगे | उनके दर्शन करने से लेकर खान-पान की सारी सुविधाएँ निःशुल्क होगी हालांकि वे इसे धार्मिक अनुष्ठान बता रहे पर इसका मकसद महिला मतदाता को भाजपा की और आकर्षित करना है |

इस सीट पर विजय श्री प्राप्त करने के लिए संभावित तीनो प्रत्याशीयों ने अपने कार्ड खेल दिए | आने वाले 5 महीनों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कितने और राहत और विकास की घोषणा करेगे इसका अंदाजा लगाना संभव नहीं है | पर रणधीर सिंह भिंडर जहाँ जनसंवाद यात्राओं के माध्यम से आम जन में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगे है वही मातृशक्ति की निःशुल्क यात्रा के मास्टर स्ट्रोक ने झाला को रेस में ला दिया है | देखना यह है की किसका स्ट्रोक 2023 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कब्जा कायम करने में सफलता प्राप्त कर पाएगा |

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल