Download App from

Follow us on

मोदी सरकार के 9 वर्ष गरीब कल्याण को समर्पित-प्रदेश अध्यक्ष जोशी

निम्बाहेड़ा। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत निम्बाहेड़ा विधानसभा का संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी की अध्यक्षता, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक मिठूलाल जाट, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निम्बाहेड़ा विधानसभा संयोजक सोहनलाल आंजना, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, उपजिला प्रमुख भूपेंद्रसिंह, प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश आंजना के विशिष्ट आतिथ्य में गांव मंडावली में सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि आज आयोजित इस महाजनसम्पर्क विधानसभा स्तरीय महासम्मेलन में आये कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचते हुए विपरीत परिस्थितियों में पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर उसे आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। जोशी ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल, गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा सेवा ही सरकार का नारा सार्थक करते हुए देश को सुशासन देने का काम किया हैं, जिसमें गरीबों का, किसानों का, युवाओं का, महिलाओं का, बुज़ुर्गों सहित सभी वर्गों का कल्याण करने व देश को मजबूत करने का काम किया हैं। प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि इस माह अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच जाकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार की कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं के साथ अत्याचार, दुराचार सहित किसानों के साथ की गई वादाखिलाफी तथा पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल एवं कांग्रेस सरकार के 60 सालों की तुलना को आमजन तक पहुंचना होगा। जोशी ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि जनसम्पर्क महाअभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता हर गांव हर घर पीएम मोदी की योजनाओं से सभी को अवगत कराने के लिए घर-घर सम्पर्क करें।
पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने क्षेत्र में कांग्रेस राज में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, कुशासन व जंगलराज को उखाड़ फेंकने के लिए आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में तन, मन से कार्यकर्ताओं को कार्य करने का संकल्प दिलाया।
जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने कहा कि भाजपा राज आने के बाद देश मे नए विकास के आयाम स्थापित ही रहे हैं। सम्पूर्ण विश्व भारत को आशावादी नजर से देख रहा हैं।
विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के संयोजक सोहनलाल आंजना ने स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि निम्बाहेड़ा के चारों तरफ सड़क मार्गो की खस्ता हालत पर भारी टोल वसूल किए जा रहे हैं।जमीन अलॉटमेंट के नाम पर बड़ी मात्रा में दलाली की जा रही हैं। प्रशासन पूरी तरह से कांग्रेस सरकार के दबाव में काम कर रहा हैं, जिससे आम जनता पर कुठाराघात हो रहा हैं, इससे मुक्ति के लिए भाजपा राज लाना जरुरी हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रुद, श्रवण सिंह राव, वीणा दशोरा, रत्नेश छाजेड़ सहित निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सातों मण्डल के सभी मोर्चो के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, भाजयुमो प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी मंडल अध्यक्ष रामचंद्र माली, कैलाश गुर्जर, रमेश गोपावत, मुकेश आमेटा बम्बोरी, भूरालाल धाकड़ बम्बोरी, सुरेश गुजराती, राजकुमार जणवा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत ने किया। आभार युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शिवनारायण धाकड़ ने व्यक्त किया।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल