![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/12/gif41_1686572831.gif)
बॉलीवुड रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में राशा को मुंबई में स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में राशा एथनिक लुक में नजर आईं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/12/rashu_1686572406.jpg)
ब्लू सलवार-सूट में हुईं स्पॉट
इस वीडियो में राशा कार से उतरती हैं और बड़े ही प्यार से पैपराजी की तरफ हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने ब्लू सलवार सूट पहना हुआ है। उनका एक लुक काफी एलिगेंट भी लग रहा है। उन्होंने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए फिर बाय कहकर निकल गईं।
फैंस को पसंद आया लुक
राशा थडानी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा,’रवीना की कॉपी’। दूसरे ने लिखा, ‘वह केवल 17 साल की है और कैमरे के सामने इतनी परिपक्व हैं। @officialraveenatandon ने एक राजकुमारी को जन्म दिया है’। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ”बहुत सुन्दर लग रही हैं सूट में’।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/12/17_1686572293.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/12/beeeee_1686572300.png)
जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
रवीना टंडन और अनिल थडानी की बेटी राशा ने हाल ही में मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। अब ग्रेजुएशन पूरा होते ही राशा अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। निर्देशक अभिषेक कपूर इस नई जोड़ी को लॉन्च करने वाले हैं। अभिषेक ने इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ से सारा अली खान को लॉन्च किया था। इस फिल्म में राशा के साथ अजय देवगन और डायना पेंटी भी नजर आएंगे।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/12/comp-1-9_1686572282.gif)
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)