एनिमल का प्री टीजर आज जारी किया गया। प्रदर्शित होते ही एनिमल विवादों के घेरे में आ गई है। प्री टीजर देखने के बाद दर्शकों ने इस फिल्म को कोरियन फिल्म ओल्ड बॉय की नकल बताया है। दर्शकों ने फिल्म ओल्डबॉय की एक क्लिप शेयर करके एनिमल के प्री-टीजर वीडियो के साथ उसकी तुलना की है। फैंस का कहना है कि टीजर में दिखाया गया एक्शन सीन ‘ओल्डबॉय’ से कॉपी किया गया है। एक ख्यातनाम अखबार के अनुसार रविवार को रिलीज हुए ‘एनिमल’ के प्री-टीजर वीडियो में रणबीर कपूर एक्शन अवतार में नजर आए। टीजर में वे एक कॉरिडोर में कुल्हाड़ी की मदद से दुश्मनों से भिड़ते नजर आते हैं। इसे देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा पर दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओल्डबॉय’ के सीन कॉपी करने का आरोप लगाया। जहां कई यूजर्स ने मेकर्स पर कॉपी करने का आरोप लगाया है वहीं कुछ यूजर्स को यह टीजर पसंद भी आया है। 2003 में रिलीज हुई पार्क चान वूक निर्देशित फिल्म ‘ओल्डबॉय’ को इसके दमदार एक्शन सीन के लिए याद किया जाता है। फिल्म में एक फेमस कॉरिडोर फाइट सीन था, जहां हीरो अकेले सिर्फ एक हथौडे़ की मदद से कई गुंडों का सामना करता है। फैंस का आरोप है कि ‘एनिमल’ के मेकर्स ने इसी एक्शन सीन को कॉपी किया है। ‘कबीर सिंह’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ‘एनिमल’ इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्री टीजर जारी होते ही विवादों में आई रणबीर कपूर की एनिमल
- Pari Jain dungla
- June 13, 2023
- 1:39 pm
- No Comments
Share this post:
खबरें और भी हैं...
राशमी में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
RISHABH JAIN
October 2, 2023
शौर्य यात्रा का डूंगला में होगा स्वागत
RISHABH JAIN
September 21, 2023
बहुजन मुक्ति पार्टी उतारेगी प्रत्याशी
RISHABH JAIN
September 8, 2023
भाजपा का केंद्रीय विधायक प्रवास: बूथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र तक की बैठकें
RISHABH JAIN
August 25, 2023
गंगरार में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए गौशाला में खिलाई हरी घास
RISHABH JAIN
August 24, 2023