Download App from

Follow us on

भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान की तैयारियों को लेकर निम्बाहेड़ा विधानसभा की बैठक सम्पन्न

भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान की तैयारियों को लेकर निम्बाहेड़ा विधानसभा की बैठक सम्पन्ननिम्बाहेड़ा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा राज्य भर में सभी मण्डलों, शक्ति केंद्रों एवं बुथ स्तरो पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही तथा सभी विधानसभाओं में महाजनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संदर्भ में मंगलवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महाजनसम्पर्क अभियान के जिला संयोजक मिट्ठूलाल जाट ने मुख्य वक्ता के रूप अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जाट ने बताया कि अभियान के अंतर्गत व्यापक महा जनसम्पर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से सम्पर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे विधानसभा एवं बुथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री कृपलानी ने महाजनसम्पर्क अभियान के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया, साथ ही आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक होकर जुट जाने को कहा।
इस अवसर पर महाजनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत होने वाले आयोजनों की रूपरेखा तैयार कर आगामी दिनों में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, 21 जून को योग दिवस, 23 जून को बूथ संवाद, 25 जून को मन की बात कार्यक्रम एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, ललीत शारदा, सुरेश खेरोदिया, विजय काबरा ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने किया।
इस अवसर पर उपजिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह, प्रतापगढ़ जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला आईटी संयोजक राजन माली, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितीन चतुर्वेदी, अशोक जाट, राजेन्द्र सिंह शक्तावत, जुगल किशोर धाकड, रमेश गोपावत, रामचंद्र माली, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतापगढ जसपाल गुर्जर, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, विधानसभा प्रभारी बूथ अभियान रत्नेश छाजेड, पूर्व चेयरमेन श्याम सुन्दर अग्रवाल, महामंत्री पारस विरवाल, शैलेन्द्र पाटीदार, राजेश धाकड़, गोपाल लाल धाकड़, अर्जुन मेघवाल, अजीत दुग्गड, वरदीचंद धाकड़, भेरूलाल मोहिल, नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री रोशन राठौड़, उपाध्यक्ष गोपाल लाल वैष्णव, भाजयुमो पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिवलाल धाकड़, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, शैलेश अहीर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, किसान मोर्चा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पुष्कर धाकड़, राजकुमार जनवा, राजकुमार पाटीदार, भेरूलाल मीणा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के असलम शेख, कैलाश डांगी, एसटी मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अंबालाल मीणा, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, भेरूलाल बलाई, गणेश धाकड़ कनेरा, संजय शर्मा, गोपाल टांक, पृथ्वीराज मीणा, रामलाल मीणा, कन्हैया लाल कुमावत, इस्माइल भाई, मधुसूदन पालीवाल, कैलाश जाट, सत्यप्रकाश मेनारिया, दीपक साहू, भानु सिंह रावत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल