हिंदी सिनेमा में अपनी अनोखी कोरियोग्राफी के लिए मशहूर प्रभु देवा के घर में इस वक्त खुशियों का माहौल है। प्रोड्यूसर चौथी बार पिता बन गए हैं। हाल ही में, प्रभु देवा ने इस न्यूज को कन्फर्म किया है। प्रभु देवा तीन बच्चों के पिता हैं। चौथी बार पिता बनकर वह सातवें आसमान पर हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उनके घर में पहली बार लक्ष्मी आई है। उनकी दूसरी पत्नी हिमानी ने एक बेटी को जन्म दिया है। 50 साल के प्रभु देवा ने ईटाइम्स संग बातचीत में इस खबर को शेयर करते हुए कहा- “हां, यह सच है। मैं इस उम्र में एक बार फिर पिता बन गया हूं। मैं बहुत-बहुत खुश हूं और कंप्लीट महसूस कर रहा हूं।” प्रभु देवा अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने अपना वर्क लोड भी पहले से कम कर दिया है। प्रभु ने कहा- “मैंने पहले से ही अपने काम को कम कर दिया है। मुझे लगा कि मैं बहुत सारा काम कर रहा था, दौड़ रहा था। अब मैंने बहुत कर लिया। मैं अब अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहता हूं।” इंडिया के ‘माइकल जैक्सन’ कहे जाने वाले प्रभु देवा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बातचीत करना पसंद करते हैं। साल 2020 में उन्होंने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली थी और किसी को कानों कान खबर नहीं लगी थी। बाद में जब खबरें सामने आईं, तब भी अपनी शादी पर प्रभु देवा ने चुप्पी साध रखी। उन्हें अपनी वाइफ के साथ पहली बार बालाजी के दर्शन करते हुए देखा गया था। इस दौरान प्रभु अपनी वाइफ का हाथ थामे हुए नजर आए थे। उनकी पत्नी ने मास्क लगाया हुआ था। प्रभु देवा की दूसरी पत्नी हिमानी सिंह पेशे से डॉक्टर बताई जाती हैं। इससे पहले उनकी शादी 1995 में रामलत से हुई थी। रामलत एक क्लासिकल डांसर थीं। प्रभु से शादी के लिए मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली रामलत ने हिंदू धर्म अपना लिया था। हालांकि, शादी के 16 साल बाद प्रभु और उनकी पत्नी रामलत का तलाक हो गया था। पहली पत्नी से प्रभु को तीन बेटे हैं।
प्रभु देवा के घर गूंजी किलकारियाँ, 4थी बार बने पिता
- Pari Jain dungla
- June 13, 2023
- 1:43 pm
- No Comments
Share this post:
खबरें और भी हैं...
राशमी में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
RISHABH JAIN
October 2, 2023
शौर्य यात्रा का डूंगला में होगा स्वागत
RISHABH JAIN
September 21, 2023
बहुजन मुक्ति पार्टी उतारेगी प्रत्याशी
RISHABH JAIN
September 8, 2023
भाजपा का केंद्रीय विधायक प्रवास: बूथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र तक की बैठकें
RISHABH JAIN
August 25, 2023
गंगरार में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए गौशाला में खिलाई हरी घास
RISHABH JAIN
August 24, 2023