Download App from

Follow us on

9 वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क महा अभियान के तहत लोकसभा सम्मेलन तैयारी बैठक आयोजित

डूगला। उपखंड मुख्यालय पर महावीर एलवा मां गौशाला में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क महा अभियान के तहत लोकसभा स्तरीय सम्मेलन, विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन एवं लाभार्थी सम्मेलन की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें जिला संयोजक मिट्ठू लाल जाट ने कार्यकर्ताओं को सम्मेलन संबंधी जानकारी साझा की। इसी के साथ जिला अध्यक्ष गौतम दक, विधायक ललित ओस्तवाल, प्रधान बड़ी सादड़ी नंदलाल मेनारिया, चेयरमैन बड़ीसादड़ी विनोद कंठालिया, उप प्रधान रणजीत सिंह, उप प्रधान बड़ीसादड़ी रामचंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष डूंगला नरेंद्र सिंह भूरकिया, मंडल अध्यक्ष मंगलवाड लक्ष्मी लाल मेनारिया, आसावरा मंडल अध्यक्ष कालू लाल गायरी, पंचायत समिति सदस्य सुनील मेनारिया आदि पार्टी पदाधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी जिसमें मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर गली गली बुथ बुथ पर कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को बताना है एवं अधिक से अधिक संख्या में सांवलियाजी में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को पहुंचाना है।

इसी क्रम में नगर अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सागरमल सोनी मंडल महामंत्री पूरणमल अहीर प्रकाश चंद्र मेनारिया ठाकुर सिंह रावत महामंत्री बड़ी सादड़ी भैरू सिंह मीणा रामनिवास धाकड़ बड़ीसादड़ी नगर अध्यक्ष पुष्कर राज माली डूंगला सरपंच प्रतिनिधि लाल सिंह मीणा देलवास सरपंच प्रतिनिधि गोपाल धाकड़ बिलोदा सरपंच राजमल सरगरा खर देवला सरपंच ईश्वर धाकड़ पंडेडा सरपंच शौकीन धाकड़, शिक्षा प्रकोष्ठ के रमेश शर्मा सहित अपेक्षित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तैयारी बैठक में उपस्थित रहे।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल