![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला। श्री एलवा माताजी का मासिक भंडार रविवार को अमावस्या के अवसर पर खोला गया।
श्री एलवा माताजी विकास समिति के सानिध्य में भण्डार खोला गया जिसमें एक लाख 38 हजार 965 रूपये प्राप्त हुए। साथ ही भक्तजनों के द्वारा 3 चांदी के छत्र एवं एक सोने की नथड़ी एवं सोने का जौ गले में पहनने का प्राप्त हुआ। इस दौरान अध्यक्ष नारायण लाल व्यास, दुर्गा शंकर शर्मा कोषाध्यक्ष, नाथू लाल खंडेलवाल मंत्री, ओंकार लाल व्यास, सोहन लाल मेनारिया, नक्षत्र मल खारोल, माधव लाल लोहार, श्याम लाल जोशी, राम लाल अहीर, महेन्द्र सिंह चुण्डावत सहित सदस्यों ने गणना में सहयोग दिया। इस दौरान आगामी माह में हरियाली अमावस्या पर मेला आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)