डूंगला। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ जिला चित्तौड़गढ़ के जिला उपाध्यक्ष पद पर रमेश लोहार पालोद को मनोनीत किया गया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जसरापुर के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल गायरी ने संगठन को गति एवं मजबूती देने हेतु जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रमेश लोहार पालोद को संघ के जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।
साथ ही जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर रमेश लोहार पालोद द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जसरापुर , प्रदेश महामंत्री संपत लाल जाट, जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल गायरी का आभार जताया।