Download App from

Follow us on

भूमि विकास बैंक के चुनाव में मतदान में दिखाया उत्साह

भदेसर(शैलेन्द्र जैन)। भूमि विकास बैंक चित्तौड़गढ़ के सदस्य को लेकर भदेसर उपखंड मुख्यालय स्थित भूमि विकास बैंक में मंगलवार को चुनाव संपन्न हुए।

इस चुनाव में कुल मतदाता 259 थे इनमें से 193 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में 2 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी भेरु लाल जाट चुनाव मैदान में थे तो वहीं कांग्रेस समर्थित जस्सू लाल कंजर चुनाव मैदान में थे। चुनाव को लेकर दोनों ही उम्मीदवार एवं उनके समर्थक दौड़ भाग कर रहे थे। प्रातः वर्षा आ जाने के कारण मतदान प्रक्रिया बहुत ही धीमी रही परंतु उसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा जोर लगा दिया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस चुनाव में कुल 259 मतदाता थे जिनमें से 193 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया मतदान के दौरान एक 80 वर्षीय बुजुर्ग नंगा जी का खेड़ा निवासी उदयलाल को भी मतदान के लिए कार्यकर्ता लेकर आए। बुजुर्गों को परिवार सदस्य राधेश्याम कार्यकर्ता चंदन सिंह लेकर पहुंचे। मतगणना बुधवार को प्रातः होगी।


चुनाव कि इस प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे जिनमें से भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार भेरु लाल जाट के समर्थन में मंडल अध्यक्ष पवन अचार्य, भदेसर सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंह आसावरा माता सरपंच प्रतिनिधि अशोक राय का पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जैन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लिटिल बर्ड पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पुखराज सर्वप्रिया सुरेश वैष्णव लाल सिंह किशन सिंह गोपाल सिंह कन्हैया लाल खटीक अभय सिंह शक्ति सिंह गट्टू सिंह फतेह सिंह छोटू सिंह महेंद्र सिंह पुष्कर जाट रामलाल जाट शंभू लाल जाट उपस्थित थे। वहीं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के पक्ष के लिए मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत सिंह शक्तावत नगर अध्यक्ष संपत लाल दशक्रिया मंडल प्रवक्ता संजय खटोड़ चंद्रप्रकाश कोरिया हकीम मोहम्मद मंसूरी मुबारिक हुसैन राजेंद्र दायमा भगवतीलाल राजेंद्र आर्य लक्ष्मण सिंह जसवंत सिंह राम सिंह रतन सिंह उदयलाल कंजर गिरधारी लाल खटीक किशन खटीक भंवर सिंह गोवर्धन नाथ उदय लाल नाथ रवि नाथ आदि उपस्थित थे।

शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर चुनाव अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल