Download App from

Follow us on

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी मंगलवार को गंगरार क्षेत्र में, भाजपा बेंगू विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में होगे सम्मिलित

गंगरार(चंद्र प्रकाश बिलवाल)। भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बेगूँ विधानसभा क्षेत्र के सभी मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन 27 जून मंगलवार को शाम 4 बजे माई स्कूल मेवाड यूनिवर्सिटी के पास गंगरार में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चित्तौडगढ सांसद सी पी जोशी की मौजदूगी में आयोजित किया जाएगा।

बेगूँ विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के प्रभारी देवीसिंह राणावत ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी पी जोशी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सोमवार को इस आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर महा जन संपर्क अभियान सह संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा,जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया, गंगरार मण्डल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित, साड़ास मण्डल अध्यक्ष संजय वैष्णव,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रतनलाल गाडरी,गंगरार महामंत्री भूपेन्द्र सालवी व हिम्मत सिंह चौहान,चोगांवडी सरपंच बहादुर सिंह राणावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष शर्मा,युवा मोर्चा संयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान,पंचायत समिति सदस्य भेरुलाल बैरवा,उप सरपंच मनोज कुमार,दुर्गासिंह राणावत,रतन लाल जाट,जोगेंद्र सिंह,राजु सेन,गोपाल गाडरी,नानुराम गाडरी,सत्यनारायण प्रजापत,देवीलाल शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल