![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
गंगरार(चंद्र प्रकाश बिलवाल)। चलते ट्रक के पीछे जा घुसी मारुति कार दो की मृत्यु एक गंभीररूप से घायल, रविवार को प्रातः काल करीब साढ़े छ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग चितौड़गढ मार्ग पर एबीसी होटल के समीप चलते ट्रक के पीछे अचानक एक मारुति कार जा घुसी।
भीषण सड़क दुर्घटना के दौरान एक महिला व एक पुरुष की मृत्यु हो गई। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के दौरान मौके पर उपस्थित लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दूरभाष द्वारा एवं घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगरार पहुंचाया गया। जहां पर गंभीर रूप से घायल मारुति कार चालक संजय शर्मा पुत्र सतवीर शर्मा को आगे के इलाज हेतु जिला मुख्यालय पर रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सभी हिम्मतनगर गुजरात के आस पास के निवासी है जो की भीलवाड़ा की ओर से गुजरात जा रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ।
हादसे में चालक संजय शर्मा के रिश्ते मे जियाजी विजय शर्मा की मृत्यु हो गई। वही महिला मृतक संजय की मोसी बतायी जा रही है
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)