![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
भदेसर(शेलेन्द्र जैन)। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सालवी ने शिक्षा विभाग के नवाचार फ्यूचर डायल भविष्य की राह कार्यक्रम के तहत प्रातः कालीन सत्र में श्री माणिक्य लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर मेऺ कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित मार्गदर्शन सत्र के माध्यम से अभिभावकों की उपस्थिति में संकाय एवं विषय चयन को लेकर विद्यार्थियों से संवाद कर विस्तार से जानकारी प्रदान की। नोडल प्रधानाचार्य शंभू लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान सत्र में कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को भविष्य की राह कार्यक्रम के तहत संकाय एवं विषय चयन के पूर्व विस्तार से जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त पथ प्रदर्शक उप प्राचार्य प्रेम सिंह सिसोदिया ने विद्यार्थियों को अपनी रूचि के अनुसार विषय चयन कर भविष्य का लक्ष्य तय करने के लिए अध्ययन करते हुए आगे बढ़ने की जानकारी दी। इस अवसर पर उप प्राचार्य हेमेंद्र कुमार आमेटा, मोहन लाल कीर, व्याख्याता, उपेंद्र शर्मा, उमेश कुमार डांगी, राजकुमार वर्मा, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)