Download App from

Follow us on

श्रृंग ऋषि जन्मोत्सव मनाया

चित्तौड़गढ़ | श्रृंग ऋषि सिखवाल ब्राह्मण समाज पश्चिमी क्षेत्र में श्रृंग ऋषि जन्मोत्सव मनाया गया। सिखवाल ब्राह्मण समाज पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष ख्यालीलाल शर्मा, पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष विष्णु ओझा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता त्रिपाठी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। अध्यक्ष शर्मा ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही अध्यक्षीय कार्यकाल खत्म होने पर चुनाव अधिकारी कैलाश शर्मा और बालूराम सुखवाल तुर्किया वाले को नियुक्त किया। चुनाव प्रक्रिया में निर्विरोध अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ( पुरोहित फलामदा वाले), उपाध्यक्ष कन्हैयालाल पुरोहित, सचिव अधिवक्ता कन्हैयालाल सिखवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश शर्मा धमाना को चुना गया। सिखवाल ब्राह्मण समाज पश्चिमी क्षेत्र की महिला अध्यक्ष पद पर संगीता शर्मा रूपनगर को चुना।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल