Download App from

Follow us on

रणवीर के लिए बर्थडे विशेज पोस्ट नहीं करने पर दीपिका हो रही ट्रोल

Deepika getting trolled for not posting birthday wishes for Ranveer - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने पति के जन्मदिन के मौके पर कोई पोस्ट नहीं करने पर बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

दीपिका सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और फॉलो की जाने वाली हस्तियों में से एक हैं। उनके 74.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दीपिका पॉपुलैरिटी, वाइड ग्लोबल अपील और स्टारडम के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं।

दीपिका ने रणवीर के जन्मदिन पर उनके लिए कुछ भी पोस्ट नहीं किया, जिससे उनके फैंस नाराज हो गए। अपनी निराजगी व्यक्त करते हुए फैंस ने दीपिका की लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट का सहारा लिया। इस फोटो में वह आइसक्रीम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।

एक यूजर ने लिखा, “मैं पूरे दिन दीपिका के इंस्टा पर रणवीर की बर्थडे विश पोस्ट का इंतजार कर रहा था”, जबकि दूसरे ने कहा: “पति के जन्मदिन का पोस्ट नहीं लगाया???”

एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “अपने पति के जन्मदिन पर कुछ पोस्ट करो”।

दूसरी ओर, रणवीर के सोशल मीडिया पर फैंस और मशहूर हस्तियों की शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।

बी-टाउन के सबसे पावरफुल कपल्स में से एक माने जाने वाले दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली में पारंपरिक कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे, इसमें उनके साथ आलिया भट्ट हैं।
जबकि, दीपिका के पास ‘प्रोजेक्ट के’, ‘फाइटर’ और ‘जवान’ है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल