Download App from

Follow us on

बेगूं उप जिला अस्पताल; एक साल में 678 ऑपरेशन:हॉस्पिटल में खाते में 33 लाख ट्रांसफर, अब 70 किलोमीटर दूर चित्तौड़गढ़ जाने की जरूरत नहीं

बेगूं उप जिला अस्पताल में 1 साल पहले सर्जन डॉक्टर के अभाव से रोगियों को ऑपरेशन के लिए 70 किलोमीटर दूर चित्तौड़गढ़ जाना पड़ता था। सर्जन डॉ. बी आर बराला यहां कार्यरत हुए तो यह आभाव दूर हुआ। डॉ. बराला ने 1 साल में कुल 678 आपरेशन किए। बेगूं के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में ऑपरेशन पहले कभी नहीं हुए। चिरंजीवी योजना क्लेम के रूप में इन ऑपरेशन की करीब 33 लाख रुपए की राशि अस्पताल के खाते में ट्रांसफर हुई।

बेगूं अस्पताल में सीमित संसाधनों के बावजूद यहां कार्यरत सर्जन डॉ. बी आर बराला ने ऑपरेशन कार्य में पूरी दिलचस्पी दिखाई। 1 साल में पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए 51 हर्निया,40 अपेन्डिक्स,18 फिसर,10 पाइल्स,12 फिस्टूला आदि के बड़े आपरेशन किए। वहीं 5 बच्चे दानी के, 3 थाइरोडक्टोमी, 5 आर्केडेक्टोमी,पथरी, अण्डाशय की गांठ जैसे बड़े आपरेशन सफलता पूर्वक किए। रोगी अनिता जैन के कंधे का आपरेशन करके डेढ़ किलो वजन की गांठ निकाली गई। डॉ. बराला ने बताया कि स्टाफ की सहायता से आपरेशन से जनता को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

सर्जन डॉ. बी आर बराला यहां कार्यरत हुए तो यह आभाव दूर हुआ। डॉ. बराला ने 1 साल में कुल 678 आपरेशन किए।
सर्जन डॉ. बी आर बराला यहां कार्यरत हुए तो यह आभाव दूर हुआ। डॉ. बराला ने 1 साल में कुल 678 आपरेशन किए।

157 बड़े और 521 छोटे आपरेशन

बताया गया कि बच्चे दानी, हर्निया, अपेन्डिक्स, थाइरोडक्टोमी, आण्डाशय की गांठ आदि के 157 बड़े और 521 माइनर कुल 678 आपरेशन डॉ. बराला ने सफलता पूर्वक कर रोगियों को राहत दी है।

33 लाख की राशि अस्पताल विकास पर खर्च होगी

सरकारी अस्पताल में हुए इन निःशुल्क आपरेशन का लाभ रोगियों को मिला। वहीं, मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना का लाभ अस्पताल को मिला। 678 आपरेशन पर नियमानुसार करीब 33 लाख रुपए की राशि बेगूं अस्पताल के मेडिकल रिलीफ सोसायटी के बैंक खाते में जमा हुई है। यह राशि अस्पताल विकास पर खर्च होगी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल