![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/09/dbcl_168882024764a95a1760db3_photo-2023-07-07-12-52-44.jpg)
चित्तौड़गढ़ | यूएस ओस्तवाल कॉलेज के बीसीए का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। कालेज प्राचार्य डॉ. खुश्बू सिंघल ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा सत्र 2022 – 23 का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें बीसीए के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विभागाध्यक्ष सत्येंद्रकुमार छीपा ने बताया कि बीसीए प्रथम वर्ष में भूमिका परिहार ने 84.1 प्रतिशत, प्रीतम राव ने 84 प्रतिशत व शिवराजसिंह ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बीसीए द्वितीय वर्ष में ओमप्रकाश मेनारिया ने 80 प्रतिशत, वैष्णव कविता ने 77.6 प्रतिशत व विशाल शर्मा ने 74 प्रतिशत प्राप्त किए। बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र बृजेश सुथार ने 71.36 प्रतिशत, प्रवीण टेलर ने 71 प्रतिशत व दिनेश कुमावत में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था निदेशक विजयसिंह ओस्तवाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)