![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
कपासन | स्थानीय रवीन्द्रनाथ टैगोर पीजी महाविद्यालय के एम.ए. मनोविज्ञान पूर्वार्द्ध का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अफसार अली ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा सत्र 2022-23 का एम.ए. मनोविज्ञान पूर्वार्द्ध का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होते हुए कीर्तिमान स्थापित किया। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. निशा अग्रवाल ने बताया कि एम.ए. मनोविज्ञान पूर्वार्द्ध की मेधावी छात्रा सीमा कुंवर ने 74.18 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लोकेन्द्र जयसवाल ने 73.63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा प्रांजल गर्ग ने 72.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)